
本站推荐电影
本站推荐电视剧
电影下载排行
电视剧下载排行

A | जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्व़विद्यालय (डीयू) और आसपास के कॉलेजों के छात्रों के लिए परिवहन का नया अध्याय शुरू हुआ है। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने 25 नई यू-स्पेशल बसों की शुरुआत की है। यह बसें उत्तरी परिसर, दक्षिणी परिसर, जेएनयू, आईआईटी दिल्ली और प्रमुख रिहायशी इलाकों को जोड़ेगी। बृहस्पतिवार को डीयू के उत्तरी परिसर से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर इन बसों की शुरुआत की। इस दौरान डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह उपस्थित रहे।,इन बसों के रूट इस तरह से तय किए गए हैं कि छात्रों को कॉलेज आने-जाने में अधिकतम सुविधा मिले। नरेला से पटेल चेस्ट, नजफगढ़ से अरबिंदो कॉलेज, पूर्वांचल हास्टल से रामजस कॉलेज और रिठाला मेट्रो से अदिति कॉलेज तक सीधी कनेक्टिविटी होगी।,शेड्यूल भी कॉलेजों की समयावधि के हिसाब से तैयार किया गया है। पहले जो डीटीसी बसें चलती थीं, उनको भी कॉलेज के समयानुसार ही चलाया जाता था। 1971 में यू- स्पेशल बस सेवा की शुरुआत हुई थी। 1990 का दशक आते-आते 400 बसें राजधानी की सड़कों पर चलने लगीं थीं। 2009 के बाद धीरे-धीरे कमी आती गई। 2020 में बिल्कुल बंद हो गईं। बाद में स्वयं की गाड़ियों के चलन, मेट्रो की शुरुआत के बाद बस सेवा धीमी होती गई।,सड़कों से बसें गायब होने लगीं। कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में बस सेवा पूरी तरह से बंद हो गई। अब पांच साल बाद फिर इसे शुरू किया गया है। डीटीसी का उद्देश्य है कि छात्र निजी वाहनों पर निर्भर रहने के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। इससे न सिर्फ सड़कों पर भीड़ कम होगी बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा में भी योगदान मिलेगा।,यू-स्पेशल सेवा को छात्र-अनुकूल, टिकाऊ और आधुनिक परिवहन प्रणाली की ओर एक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
Current article:http://stcy67x.ruidunguizanpaorangchongouxia.sbs/news/20260826_2858.html
Published on:09:13:25